सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने मोहनपुर और कुल गांव से 2 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Aug 20, 2025 नालंदा थाना की पुलिस ने मोहनपुर और कुल गांव से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में मोहनपुर गांव निवासी अजित कुमार और कुल गांव निवासी संटू कुमार है। नालंदा थानाध्यक्ष ने बुधवार की दोपहर 2 बजे बताया की दोनो आरोपी को नशे की हालत में पकड़कर थाना लाया गया जहाँ जांच में दोनो की शराब पीने का पुष्टि हुआ है। दोनो को न्यायालय भेजा गया है।