सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने पांकी गांव से नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Aug 19, 2025 सिलाव थाना की पुलिस ने नशे की हालत में पांकी गांव से दो लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में विपिन मांझी और छोटे मांझी है। सिलाव थानाध्यक्ष ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे बताया की विपिन मांझी और छोटे मांझी को नशे की हालत में पांकी गांव से गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहाँ जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई उसके बाद दोनो को न्यायालय भेजा गया है।