इटावा जिला बार एसोसिएशन चुनाव का मतदान कल यानी शुक्रवार को संपन्न होगा। मतदान को लेकर प्रशासन और बार एसोसिएशन दोनों की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा। गुरुवार शाम 7:00 बजे तक भी प्रशासन तैयारी में जुटा रहा।