दुधि: लिलासी गांव में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव में रविवार रात करीब आठ बजे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश पुत्र अरविंद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राकेश गढ़वा से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदकर बाइक से लौट रहा था।