गाज़ीपुर: गाजीपुर बस हादसे में अस्पताल पहुँचे विधायक जै किशन साहू, घायलों का जाना हाल, दो महिलाओं की मौत से मचा मातम
गाजीपुर में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। हादसे में घायल तीर्थ यात्रियों से मिलने सदर से सपा विधायक जै किशन साहू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचे। जहां उन्होंने एक-एक घायल का हाल जाना और पूरे मामले की जानकारी ली। इस हादसे में करीब 20 से 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है।