सैफई: राहिन गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी,हुई मौत
Saifai, Etawah | Feb 21, 2024 32 वर्षीय पिंकी पत्नी राधा मोहन निवासी राहिन थाना चौबिया ने पारिवारिक कलह के चलते कमरे का दरवाजे बंद कर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी तब हुई जब बुधवार की सुबह 9 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पति ने खिड़की से देखा तो पिंकी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी, पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था जिसके चलते घटना हुई है।