दरभंगा: मिथिला विश्वविद्यालय के नागेंद्र झा स्टेडियम में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
मिथिला विश्वविद्यालय के नागेंद्र झा स्टेडियम में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार को दोपहर 2 बजे की गई। इस फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन समिति MRM महाविद्यालय को बनाया गया। इस मौके पर मौजूद MRM महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आज चार टीमें फुटबॉल खेल रही है। यह फुटबॉल मैच महिला विंग की है। इसका समापन कल है।