साइबर धोखाधड़ी करने वाले सरगना सहित 09 अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत
Sadar, Varanasi | Mar 19, 2025 साइबर अपराधियों द्वारा KIA MOTORS कम्पनी के नाम से फर्जी बेवसाइट, ईमेल के माध्यम से एजेन्सी दिलाने के नाम पर कुल करीब 72 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गयी थी। जिस पर थाना स्थानीय पर आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना के पश्चात् साइबर अपराधियों को गिफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।