दाउदनगर: बीडीओ एवं थानाध्यक्ष ने दाउदनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा
बीडीओ मो जफर इमाम एवं थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दाउदनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का गुरुवार की दोपहर 12:00 से निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। रैंप ,बिजली की व्यवस्था, फर्नीचर,पेयजल,शौचालय सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।आवागमन के रास्ते को भी देखा गया। इस दौरान मतदाताओं को जागरुक भी किया गया।