नामकुम: लोक स्वास्थ्य संस्थान सभागार में एनबीएस माइक्रोस्कोपिक जांच को लेकर लैब टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण
Namkum, Ranchi | Jun 11, 2026 लोक स्वास्थ्य संस्थान सभागार में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एनबीएस माइक्रोस्कोपिक जांच को लेकर लैब टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और चतरा जिले के लैब टेक्नीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि 12 जून को जामताड़ा, दुमका और गोड्डा के प्रखंडों में कार्यरत लैब टेक्नीशियनों को प्रशिक्षित किया जाएगा।