जिले के गोगामेड़ी में आयोजित होने वाले नव वर्ष मेले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सेक्टर नोहर द्वारा मेले की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान लपका गिरोह पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश गए। आपको बता दे कि जिले के गोगामेडी में नव वर्ष के उपलक्ष में 30 व 31 दिसंबर 2 दिवस के मेले का आयोजन किया जा रहा है।