भीलवाड़ा: विधायक ने मानसून पूर्व विभिन्न नालों का निरीक्षण किया, वर्षा ऋतु से पहले जल निकासी व्यवस्था के लिए दिए निर्देश
भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न प्रमुख नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर आवश्यक मरम्मत, सफाई एवं सुधार कार्यों की अग्रिम कार्यवाही तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिए।