खरगोन जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के बीच फिर लापरवाही की एक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। उफनती नदी के बीच से करीब 30 यात्रियों से भरी बस को चालक ने पार करा दिया। बस का कंडक्टर दरवाजे पर लटककर ड्राइवर को इशारा देता रहा, जबकि यात्रियों की जान खतरे में पड़ी रही। बताया जा रहा है कि बस खरगोन से सिरवेल मार्ग पर संचालित होती है।