बिसौली: नूरनगर कौड़ियां चौराहे के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक हुए घायल
Bisauli, Budaun | May 10, 2026 आसफपुर-चंदौसी मार्ग पर नूरनगर कौड़ियां चौराहे के समीप रविवार दोपहर करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक युवक को मामूली चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची इमरजेंसी एम्बुलेंस और थाना फैजगंज बेहटा के आसफपुर की पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर में भर्ती कराया।