बाँके बाजार प्रखंड के मंजरी खुर्द गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बुधवार को दोपहर 3 बजे बताया कि इस सड़क का निर्माण वर्ष 2019 में कराया गया था, लेकिन अब कुछ ही वर्षों में सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए ह