टिकारी: पथरौर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
Tikari, Gaya | Jun 19, 2026 पथरौर में शुक्रवार रात्रि नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष गीतेश कुमार दांगी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय समाजसेवी शिक्षाविद व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में शामिल सभी टीम को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी गई। आयोजन समिति के सदस्य उद्घाटन के अवसर पर खिलाडियों के साथ उपस्थित रहे।