मिर्ज़ापुर: गणेशगंज में युवती पर ब्लेड से हमला कर फरार आरोपी अब्दुल सैफ का शव महर्षि दयानंद स्कूल के पीछे गंगा में मिला
बताते चले कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के महर्षि दयानंद स्कूल के पीछे गंगा में मंगलवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे एक युवक का शव मिला। पहचान करने पर पता चला कि युवक अब्दुल सैफ जो की कुरेश नगर का रहने वाला है। और वह पिछले दिनों गणेशगंज में यूवती के गले में ब्लेड से वार कर फरार हो गया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। इस मामले में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था।