मिर्ज़ापुर: महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल के पीछे गंगा में मिला शव, आधार कार्ड से ब्लेड कांड के मुख्य आरोपी का कयास लगाया जा रहा है
शहर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल के पीछे गंगा में शव मिलने से सनसनी फैल गई। आधार कार्ड के जरिए लोग कयास लगाया जा रहा है कि यह गणेशगंज में हुए ब्लड कांड का मुख्य आरोपी है। शव मिलने की सूचना पर क़ुरैश नगर रामबाग के रहने वाले सैफ के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस का कोई बयान नहीं आया है।