खुर्जा क्षेत्र स्थित अरनिया मौजपुर गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर और ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप सामने आए हैं। इस मामले में खुर्जा एसडीएम प्रतीक्षा पांडे के निर्देश पर शुक्रवार को भूमि की पैमाइश कराई गई। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर 100 वर्ष से अधिक पुराना है, यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रारंभ हुई।