झाझा विधानसभा क्षेत्र 242 से दामोदर रावत ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए 1 लाख 8317 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जयप्रकाश यादव को हराया। वोटों की गिनती के शुरुआती राउंड से ही दामोदर रावत बढ़त बनाए हुए थे, जो अंतिम परिणाम तक कायम रही। वही दामोदर रावत की जीत पर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 10 बजे तक जश्न मनाया।