पालोजोरी: मनरेगा में बड़ा घोटाला: बिना काम किए हज़ारों रुपये डकारे गए
पालोजोरी प्रखंड में मनरेगा योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। ताजा मामला धावा पंचायत के तेलंगा गांव का है, जहां बिचौलियों और सरकारी कर्मियों की मिलीभगत से बिना किसी धरातलीय कार्य के ही सरकारी खजाने से हजारों रुपये की निकासी कर ली गई है।