शिवपुरी जिले कि बदरवास जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत टीला कलां अंतर्गत ग्राम गोरा के ग्रामीण कोलारस एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम अनूप श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर पडोरा-पिछोर मार्ग तक सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है।कि आजादी के 75 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनके गांव तक जाने के लिए आज तक न तो सड़क बनी है।