गभाना: हाईवे पर कैंटर अनियंत्रित होकर टैंकर से टकराया, हादसे में कैंटर चालक की हुई मौत
गभाना क्षेत्र में गांव चूहरपुर के पास हाईवे पर गुरुवार तड़के करीब तीन बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चूहरपुर के पास एक कैंटर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टैंकर से टकरा गया। हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रही रोडवेज बस भी कैंटर से भिड़ते हुए सड़क किनारे खेत में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कैंटर चालक मुस्तकीम निवासी निधौली कला एटा की मौके पर ही मौत हो गई,