बालाघाट: मिरेगांव के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, दो युवक घायल
लालबर्रा रोड स्थित ग्राम मिरेगांव के पास शुक्रवार शाम को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले लालबर्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया। घायलों की पहचान नरेंद्र वैध (35) निवासी ग्राम नाटा, थाना परसवाड़ा तथा राकेश वरकड़े (24) न