पुलिस ने बताया कि पपौंध थाना क्षेत्र के दलको गांव से बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित रामदिन ने पुलिस को बताया कि उसकी मोटर साइकल दलको गांव में खड़ी थी जिसे अज्ञात चोर चोरी कर लिए है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।यह मामला गुरुवार शाम 4 बजे दर्ज किया गया है।