बांधवगढ़: बाघ की करेंट से मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, 6 शिकारी गिरफ्तार, जिला न्यायालय ने भेजा जेल, सर्च ऑपरेशन जारी
उमरिया जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र अंतर्गत आरएफ-10 क्षेत्र में कथली नदी किनारे मिले बाघ के शव मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में बाघ की मौत अवैध रूप से लगाए गए बिजली के तार (करेंट) से होने की पुष्टि के बाद 6 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।शनिवार को जंगल में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के 8 वर्षीय नर बाघ टी-185 का शव संदिग्ध हालत में मिला था।