जिले के विकासखंड अनूपपुर के ग्राम पंचायत देवरी के मौहरी गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। उप स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ एएनएम और सीएचओ के नियमित रूप से न आने के कारण केंद्र के भवन में अक्सर ताला लटकता रहता है। परिणामस्वरूप ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सेवाएं भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पातीं।