बालोद: खड़े ट्रक से टकराने पर चालक की मौके पर मौत, दो माह पहले ही बना था पिता, मेड़की गांव में शोक
Balod, Balod | Apr 14, 2026 रायपुर-धरसीवां मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालोद ब्लॉक के ग्राम मेढ़की के रहने वाले ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार ट्रक जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के अंदर फंसे चालक ग्राम मेड़की निवासी 32 वर्षीय भेषनारायण साहू उर्फ राजा की मौके पर ही मौत हो गई।