सांगानेर: जयपुर में शारदीय नवरात्रों के दौरान विजयदशमी और नवमी पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद
जयपुर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों और पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। इसी क्रम में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नवमी के अवसर पर कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने विधि-विधान के साथ कन्याओं की पूजा-अर्चना की और उन्हें भोजन कराकर धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान उन्होंने विजयदशमी की शुभकामनाएं भी दी।