जबलपुर: एक्सल वाहन से 63 हजार 500 रुपये की सिगरेट लूटकर फरार हुए लुटेरे, दुकान से डिलीवरी ले जा रहा था कर्मचारी
जबलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में डिलीवरी करने जा रहे एक कर्मचारी से लुटेरों ने 63 हजार 500 रुपये कीमत की सिगरेट लूट ली और फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और वायरल हो रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने रविवार दोपहर 2 बजे बताया कि राजेन्द्र कुमार चक्रवर्ती उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मंगेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।