आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे स्वामी विवेकानंद जी। युवा दिवस के अवसर पर मैनाटाड़ प्रखंड के सकरौल स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाया गया। मौके पर समाजसेवी मदन चौहान ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उनके बताये रास्ते पर चलने से ही हमारा, आपका और देश का विकास होगा।