गोहपारु: गोहपारू थाना क्षेत्र के पलसऊ गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पलटी, एक घायल
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत पलसऊ गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एक घायल हुआ है,वही स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 को इस बात की सूचना दी गई मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है,पुलिस ने शनिवार को लगभग 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि घायल का उपचार जारी है।