विजयपुर: महाविद्यालय में पहुंची उड़नदस्ता टीम, क़रीब आधे घंटे तक नहीं खुला परीक्षा केंद्र का ताला ,टीम प्रभारीः वीरेंद्र सिंह
विजयपुर के शासकीय महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र से लगातार हो रही नकल की शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय के निर्देश पर गठित जिलास्तरीय उडनदस्ते ने छापा मारा जिसमें सामूहिक नकल जैसी स्थितियां मिली इस दौरान टीम ने यहां 6 नकल प्रकरण बनाए साथ ही एक बोरी नकल सामग्री भी जप्त की विशेष बात यह है की उड़नदस्ते पहुंचने के बाद आधा घंटे तक तो महाविद्यालय का गेट ही नहीं खोला