बिसौली: नौली हरनाथपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर की नींद की झपकी से डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल
Bisauli, Budaun | Jun 19, 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र के नौली हरनाथपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह 6 बजे करीब एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बनारस से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।बताया जाता है कि बस में करीब 100 यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। दो दर्जन यात्री घायल।