लाइन बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कब्रुद्दीनपुर गांव निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है।