थाना न्यू आगरा क्षेत्र में केक की दुकान के पास वादी के बेटे पर लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीसीटीवी जांच से गाड़ी की पहचान के बाद दबिशें दी गईं और आरोपी ओम ठाकुर को पुष्पांजलि सीजन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुरानी रंजिश में साथियों संग हमला करने की बात कबूली।