महरौनी नगर के टीकमगढ़ रोड स्थित 1008 श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में श्री बालाजी मानस समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरित मानस अखंड पाठ एवं अखंड रामधुन संकीर्तन का भव्य आयोजन 22 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस पुण्य आयोजन में क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुजन आस्था पूर्वक शामिल हो रहे हैं।