प्रभात पट्टन: भूसे में लगी आग ग्रामीण और फायर टीम की तत्परता से आग की चपेट में आने से कच्चा मकान बचा बघोड़ा गांव का मामला।
प्रभात पट्टन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बघोड़ा में बुधवार शाम 4:00 बजे कच्चे मकान के पास रखे भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया वहीं फायर टीम ने भी सहयोग किया जिसके चलते पास में बने कच्चे मकान को आग लगने से बचाया।