डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मसमोहना पंचायत में भीषण गर्मी के बीच पानी की गंभीर समस्या सामने आई है। ग्रामीणों ने रविवार को 12 बजे बताया कि नल जल योजना के तहत कनेक्शन होने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। जलमीनार से भी सप्लाई लगातार बाधित रहती है।