मेरठ में हिंदू स्वाभिमान परिषद ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। परिषद ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वोट देने की अपील की। इस दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य की भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपील का भी संतों ने समर्थन किया।