झाझा: बलियो गांव में वार्षिक काली पूजा की तैयारियां शुरू, 300 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अष्टयाम आरंभ
Jhajha, Jamui | Jun 26, 2026 झाझा प्रखण्ड के बलियो गांव में आगामी मंगलवार को होने वाली वार्षिक काली पूजा को लेकर शुक्रवार से 24 घंटे का अष्टयाम शुरू हो गया। इस अवसर पर सुबह 10 बजे करीब 300 महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु उलाय नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंचे। यजमान की भूमिका बालेश्वर यादव एवं उनकी धर्मपत्नी निभा रहे हैं। आयोजनकर्ता