बलरामपुर: जिले में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, सदर विधायक ने विकास भवन से स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिले में स्वच्छता सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया सदर विधायक पलटू राम एवं जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने विकास भवन में स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने बताया जनपद मुख्यालय से लेकर ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर तक स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जन सामान्य एवं स्वयं सेवी संस्थाओं आदि की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।