बलरामपुर: बलरामपुर केमिकल यूनिट में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया
चीनी मिल बलरामपुर केमिकल यूनिट सहित यांत्रिक कार्य करने वाले एवं कल कारखानों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई।विश्वकर्मा भगवान को शिल्प देवता माना गया है। वह दुनिया के पहले इंजीनियर और वास्तुकार माने जाते हैं। इस दिन दुकानों और कारखानों में मशीन, औजार और वाहन की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इससे कार्य में तरक्की मिलती है।