मिहोना: दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों का नगर परिषद मिहोना में धरना, 'वेतन नहीं तो काम नहीं' के लगाए नारे
Mihona, Bhind | Jun 15, 2026 नगर परिषद मिहोना के सफाई कर्मचारी दो माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर सोमवार की रोज सुबह करीब 11 बजे धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने "वेतन नहीं तो काम नहीं" और "नगर परिषद हाय-हाय" के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जताई।धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने समय प