खजनी: बेलघाट में भीषण आग का तांडव, देखते ही देखते दो परिवारों के घर राख में तब्दील, ज़िंदगी भर की कमाई जलकर खाक
बेलघाट थाना क्षेत्र के भिसिया गांव में लगी भीषण आग ने दो परिवारों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। आग अज्ञात कारणों से लगी और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दोनों परिवारों के कच्चे-पक्के घर आग की चपेट में आ गए और सब कुछ जलकर राख हो गया। घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज और दैनिक उपयोग का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।