मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के दीवान घाट पर डूबे दो दर्शनार्थियों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
विंध्याचल थाना क्षेत्र के मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने आए दो श्रद्धालु सोमवार की दोपहर गंगा स्नान के दौरान डूब गए थे जिसमें एक दर्शनार्थी सूरज का शव मंगलवार की सुबह 9:00 बजे बरामद कर लिया गया वहीं दूसरे दर्शनार्थी अभिषेक का तलाश जारी है सोमवार को आजमगढ़ जनपद से 14 लोगों का एक दल विंध्याचल दर्शन पूजन करने आया था जहां गंगा स्नान के दौरान दो लोग डूबे थे