दिनारा: भानस थाना क्षेत्र के डिहरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक गिरी आहर में, बाइक सवार युवक की डूबने से हुई मौत
Dinara, Rohtas | May 2, 2026 दिनारा प्रखंड के भानस थाना क्षेत्र के डिहरा गांव के समीप आज शनिवार सुबह करीब 9 बजे आहर के किनारे पानी में डूबा एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। भानस थानाध्यक्ष विजय कुमार बैठा ने बताया कि बरामद शव की पहचान कर ली गई है। मृतक रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी अमिरचंद सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सिकेंद्र सिंह है।