रहटगांव: रहटगांव सहित जिलेभर में खाद का पर्याप्त भंडारण, किसान ई-विकास पोर्टल से करें बुकिंग
खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर रहटगांव सहित जिलेभर में किसानों के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी जरूरत के अनुसार ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद की बुकिंग कर लें, ताकि बोनी के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।