मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी और जदयू के तरफ विभिन्न चैनलों पर सरकार का पक्ष रखने वाले लव कुमार सिंह नबीनगर में बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आज ढाई बजे नामांकन पत्र भरा है। नामांकन में काफी संख्या में समर्थकों ने इनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई नबीनगर की सम्मान की लड़ाई है।