पताही अंचल क्षेत्र के मोहम्मदपुर में ग्राम सीमा सत्यापन का कार्य शुरू, ग्रामीणों में काफी खुशी पताही अंचल अंतर्गत सभी राजस्व ग्राम मौजा में ग्राम सीमा सत्यापन का कार्य विधिवत शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में अंचल क्षेत्र के मौजा महमदपुर, थाना संख्या 189 में सर्वेक्षण कार्य किया गया। सर्वेक्षण कार्य को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।